फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma gave a statement against Samajwadi Party

दिनेश शर्मा बोले: 60 प्रतिशत सपा के विधायक भाजपा के संपर्क में, हम लेना नहीं चाहते, हमें अनुशासित लोग चाहिए

Sat, 30 Oct 2021 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Oct 2021 09:20 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकासवाद पर भरोसा रखती है। इस बीच बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सपा और उसके नेताओं की स्थिति छलनी जैसी है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma gave a statement against Samajwadi Party
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 60 प्रतिशत विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। लेकिन सपा के लोगों को भाजपा में स्वीकार ही नहीं किया जाता है। कहा कि भाजपा को अनुशासित लोग चाहिए। सपा में गुंडई और भ्रष्टाचार की भरमार है।
विज्ञापन


वह सीतापुर के भाजपा विधायक राकेश राठौर के सपा की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर बोल रहे थे। शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा की क्षेत्रीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कहा कि दूसरी पार्टियों में जाने वाले लोग भाजपा के लिए पहले से ही निष्क्रिय हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगर चाहे तो दूसरी पार्टियों के लोगों के भाजपा में आने की लाइन लग जाएगी लेकिन हम गुणवत्ता से समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हीं लोगों को चुनाव लड़ाएगी जिनकी साफ सुथरी छवि है, जिन पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकासवाद पर भरोसा रखती है। इस बीच बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि सपा और उसके नेताओं की स्थिति छलनी जैसी है। वह दूसरे पर आरोप तो लगाते हैं, लेकिन अपने अंदर नहीं झांकते हैं।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed