{"_id":"6423d7e7410fcac76e0b0cb3","slug":"deputy-chief-minister-brajesh-pathak-reached-hamirpur-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ब्रजेश पाठक बोले- पहले बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचता था अब हर घर में नल से जल पहुंचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ब्रजेश पाठक बोले- पहले बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचता था अब हर घर में नल से जल पहुंचेगा
Wed, 29 Mar 2023 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:00 PM IST
सार
ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचता था अब हर घर से नल से जल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अतीक हो या और कोई गुंडा माफिया सभी मामलों में पैरवी करेंगे और सजा दिलाएंगे। आज अपराधियों में खौफ है। हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हमीरपुर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हमीरपुर दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे मौदहा पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल पंथ भी मौजूद रहे। उन्होंने बाद में कस्बा सुमेरपुर में प्रशासन द्वारा तैयार की गई गोशाला का निरीक्षण कर हरीशंकरी का पौधा रोपित किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह मुख्यालय हमीरपुर में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि चिकित्सकों के खाली पद भरे जाएंगे। हमारी सरकार चिकित्सकों को पांच लाख रुपये तक का वेतन देने को तैयार है। कहा कि पहले कुछ वीआईपी जिलों को बिजली मिलती थी अब पूरे बुंदेलखंड को बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
कहा कि पहले बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचता था अब हर घर से नल से जल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अतीक हो या और कोई गुंडा माफिया सभी मामलों में पैरवी करेंगे और सजा दिलाएंगे। आज अपराधियों में खौफ है। हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है।
विज्ञापन