{"_id":"60bf84468ebc3e5557097649","slug":"depression-patients-increasing-during-corona-period-central-psychiatric-society-issues-helpline-for-up-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बढ़ रहे अवसाद के मरीज, सेंट्रल साइकेट्रिक सोसाइटी ने यूपी, उत्तराखंड के लिए हेल्पलाइन जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बढ़ रहे अवसाद के मरीज, सेंट्रल साइकेट्रिक सोसाइटी ने यूपी, उत्तराखंड के लिए हेल्पलाइन जारी किया
Tue, 08 Jun 2021 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोरोना काल के दौरान लोगों में बढ़ रही मानसिक परेशानियों के मद्देनजर सेंट्रल साइकेट्रिक सोसाइटी (सीपीएस) ने हेल्पलाइन जारी की है। हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 से रात 10 बजे तक फोन करके लोग मानसिक समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
सीपीएस ने यह हेल्पलाइन खासतौर पर यूपी और उत्तराखंड के लोगों के लिए जारी की है। सोसाइटी के सेंट्रल जोन में चार प्रदेश आते हैं, इनमें ये दोनों भी हैं। कोरोना काल में बढ़ी मानसिक दिक्कतों से रोगियों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि होने के बाद सीपीएस ने ‘सुलझाएं मन की उलझन’ नाम से अभियान शुरू किया है।
सीपीसी के महासचिव डॉ. गणेश शंकर ने मनोरोग विभाग में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि मानसिक तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा, उलझन, हिस्टीरिया, ओसीडी, मेनिया, यौन समस्याएं, लगातार पेट खराब रहना (सोमेटिक डिस्आर्डर) बच्चों की व्यवहारिक समस्याएं, झगड़ालू स्वभाव हो जाना, भूलने की बीमारी सरीखी दिक्कतों के लिए लोग हेल्पलाइन से निशुल्क समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन से करीब पांच सौ मनोरोग विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं। 12 घंटों में 24 विशेषज्ञ प्रतिदिन सेवाएं देंगे। संस्था की वेबसाइट पर एजूकेशनल वीडियो के जरिये मानसिक रोगों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। हेल्पलाइन में सिंगर गुंतास और आरजे राघव ने स्वर दिया है।
डायल करें
हेल्प लाइन-18004199020