फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deposit withdrawals and other work are affected due to non-availability of server in the city post office for two days.

Kanpur News: डाकघर का दो दिन से सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान

Fri, 28 Feb 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Deposit withdrawals and other work are affected due to non-availability of server in the city post office for two days.
रूरा। नगर के डाकघर में दो दिन से सर्वर न आने से जमा निकासी व अन्य कार्य प्रभावित हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघरों में रजिस्टर्ड डाक का आदान प्रदान मैनुअल ढंग से हो रहा है।
विज्ञापन

रूरा के उपडाकघर से इंदुरुख, सराय गढ़ेवा, चिलौली, शाही, तिगाईं, रोशनमऊ, मंडौली, गहलौं, पुर, देवीपुर, काशीपुर, कारी कलवारी, जगनपुर व बनीपारा सहित 15 उप शाखा हैं। इनमें 10 हजार तक लेन देने होता है। मगर अधिक का लेन देन व अन्य कार्यों के लिए गांव के उपभोक्ताओं को रूरा आना पड़ता है। गुरुवार को सुबह उप डाकघर खुलने के बाद यहां बीमा पॉलिसी, सुकन्या जमा, आरडी, टीडी व चालू खाते से जमा निकासी के लिए उपभोक्ता पहुंचे।
विज्ञापन

मगर सर्वर न आने पर उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। नगर के स्टेशन वार्ड निवासी शिम्पी व बाढ़ापुर की शकुंतला ने बताया कि उन्होंने टाइम डिपॉजिट कराया था। रुपये निकालने के लिए वह लगातार दो दिनों से आ रही हैं, लेकिन सर्वर न आने से बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। ब्रांच मैनेजर डीएन पांडेय ने बताया कि समस्या को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सर्वर आने पर सारे काम फिर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed