Dengue cases In Kanpur: डेंगू के सात नए संक्रमित मिले, ऐसे बरतें सावधानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में डेंगू के सात नए संक्रमित और मिले हैं। साथ ही सिंधी कॉलोनी की रहने वाली दिवंगत हृदया मदनानी के सैंपल की उर्सला में दोबारा जांच की गई। यह रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। बुधवार को कुल 29 सैंपल की जांच की गई। इनमें 14 सैंपल पॉजिटिव आए, इनमें छह सैंपल दूसरे जिलों को रोगियों के हैं।
प्रभावित मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छिड़काव कराया है। उर्सला में की गई जांच में चंद्रशेखर आजाद आवास विकास कालोनी के अरुण तिवारी (41), पनकी के सौरभ यादव (29), महाबलीपुरम की अर्चना वाजपेयी (43), शास्त्री नगर के अभय गुप्ता (17), साकेत नगर की अंजना दिवाकर (60), अंबेडकरपुरम आवास विकास की अशलेशा गौतम (13), गुजैनी के देवेंद्र सिंह (30) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रयागराज, औरैया, गाजीपुर, फतेहपुर के छह रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
हैलट और उर्सला ओपीडी से डेंगू के लक्षणों वाले 22 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए हैं। उर्सला और हैलट में डेंगू के पांच रोगी भर्ती हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि किसी रोगी की हालत गंभीर नहीं है।
ऐसे बरतें सावधानी
घरों में पानी भरा न रहने दें। बर्तन में एक-दो दिन पानी भरा रहेगा तो डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडीज एजिप्टाई उसमें लार्वा छोड़ सकता है। जहां बारिश का पानी भरा हुआ है, उस पर जला डीजल डालने की सलाह दी जा रही है। इससे एडीज का लार्वा मर जाएगा।