Dengue cases In Kanpur: 38 नए संक्रमित और मिले, मरीजों में तेजी से कम हो रहा प्लेटलेट्स काउंट
कानपुर में बुधवार को डेंगू के 38 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 21 शहर के हैं। ओपीडी स्तर पर हुई सैंपलिंग के तीन-चार रोगी ही हैं, बाकी रोगी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे अस्पतालों में भर्ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में डेंगू अब और आक्रामक होता जा रहा है। डेंगू संक्रमितों में अब प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम होने लगा है। 10-12 हजार प्लेटलेट्स काउंट पर रोगी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। बुधवार को 38 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 21 शहर के हैं। ओपीडी स्तर पर हुई सैंपलिंग के तीन-चार रोगी ही हैं, बाकी रोगी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे अस्पतालों में भर्ती हैं।
प्लेटलेट्स गिरने से गंभीर हालत में आने वाले ज्यादातर रोगियों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हैलट, उर्सला और कांशीराम अस्पताल में रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें ज्यादातर दूसरे जिलों के रोगी हैं। डेंगू रोगियों के लक्षणों में बदलाव आ रहा है। पहले जो डेंगू रोगी अस्पतालों में आ रहे थे, उनका प्लेटलेट्स काउंट 50 हजार के ऊपर रहता था। अब ज्यादातर रोगियों को प्लेटलेट्स काउंट 25 हजार के नीचे आ रहा है।
यहां के रोगी आए पॉजिटिव
जांच रिपोर्ट में एनएसटीआई कैंपस, नवाबगंज, गुप्तारघाट, पुलिस लाइन, घाटमपुर, अर्मापुर इस्टेट, दबौली, एकता विहार पांडुनगर, साहनी कालोनी, विद्या अपार्टमेंट, विश्वबैंक बर्रा, रेलबाजार, रिजर्व पुलिस लाइन, बर्रा, रेलवे कालोनी के रोगी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा बांदा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, लखनऊ, औरैया के रोगी निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।