{"_id":"63260c694826e17fde749b71","slug":"dengue-attack-in-kanpur-30-patients-found-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में डेंगू का हमला: दो दिन में 30 रोगी मिले, प्लेटलेट्स भी हुईं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में डेंगू का हमला: दो दिन में 30 रोगी मिले, प्लेटलेट्स भी हुईं कम
Sun, 18 Sep 2022 07:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:21 AM IST
सार
एसीएमओ (संचारी रोग) डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि बहुत दिनों तक बरतन में पानी भरा न रहने दें। टूटे गमलों, कूलर, टायर आदि में भरा पानी हटा दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बारिश से मच्छरों की भरमार हो गई है। घरों में डेंगू वायरस भी पहुंच गया है, जिससे रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। दो दिन में 30 रोगी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10 रोगी नगर के हैं। डेंगू रोगियों की प्लेटलेट्स काउंट भी कम हो रही है। लेकिन अभी किसी रोगी में प्लेटलेट्स काउंट कम होने की वजह से खून का रिसाव होने की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि रोगियों के घरों के आसपास फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उर्सला में 10 रोगियों की जांच की गई। इनमें चार की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें एक रोगी श्याम विहार, शिवली रोड का रहने वाला है।
विज्ञापन
अन्य रोगी बांदा, मैनपुरी, चित्रकूट के हैं। तीन रोगी उर्सला में भर्ती हैं और एक रोगी सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल का है। नगर में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 10 हो गई है। इनमें आठ रोगी नगरीय क्षेत्र के हैं और दो रोगी ग्रामीण इलाके के हैं।
विज्ञापन
एसीएमओ (संचारी रोग) डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि जहां भी डेंगू पॉजिटिव रोगी मिल रहे हैं, वहां दवा का छिड़काव करा दिया गया है। घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला था, उसे नष्ट कर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि बहुत दिनों तक बरतन में पानी भरा न रहने दें। टूटे गमलों, कूलर, टायर आदि में भरा पानी हटा दें।