फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demonstration against CSJMU Vice Chancellor in Kanpur

Kanpur: एसटीएफ आपको खोज रही, तुस्सी ग्रेट हो, सपा विधायकों ने तंज कसकर कुलपति की फोटो पर पहनाई नोटों की माला

Mon, 09 Jan 2023 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 PM IST
सार

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व हसन रूमी ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायकों ने कुलपति की फोटो पर नोटों की माला पहनाई और कहा कि विधायक इरफान सोलंकी के घर सैकड़ों पुलिस वाले भेज दिए और भ्रष्टाचार के आरोपी कुलपति के आवास पर कोई नहीं भेजा गया बल्कि उनकी खड़ाऊ रखकर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Demonstration against CSJMU Vice Chancellor in Kanpur
सपा विधायकों ने कुलपति की फोटो पर पहनाई नोटों की माला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारों करोड़ डकार लिए... सर जी तुस्सी ग्रेट हो, एसटीएफ आपको खोज रही... सर जी तुस्सी ग्रेट हो... अदालत को ठेंगा दिखाया, गंभीर आरोपों के बाद, दो महीने से फरार, सरजी तुस्सी ग्रेट हो...। इन्हीं तंज के साथ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व हसन रूमी ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का सम्मान समारोह आयोजित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विधायकों ने कुलपति की फोटो पर नोटों की माला पहनाई और कहा कि विधायक इरफान सोलंकी के घर सैकड़ों पुलिस वाले भेज दिए और भ्रष्टाचार के आरोपी कुलपति के आवास पर कोई नहीं भेजा गया बल्कि उनकी खड़ाऊ रखकर काम किया जा रहा है। विधायकों ने फरार कुलपति लिखे पोस्टर गेट पर चस्पा किए। विधायकों ने कहा कि प्रो. पाठक के पास जब आगरा विवि का प्रभार था, उस दौरान किए गए कार्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा और लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसटीएफ ने जांच शुरू की और नोटिस भी भेजा। कुलपति न तो एसटीएफ के समक्ष हाजिर हुए और न ही अपना पक्ष रखा। अब जांच सीबीआई कर रही है। फिर भी उन्हें कुलपति पद से नहीं हटाया गया और वेतन भी पूरा दिया जा रहा है। विधायकों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एडीसीपी लखन सिंह को दिया। इस मौके पर विपक्ष मोर्चा संयोजक सुरेश गुप्ता, नीरज सिंह, सर्वेश यादव, ओम नारायण त्रिपाठी, आशीष यादव, संजय यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी, मो. सारिया, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed