{"_id":"634aee98e34f900899740d93","slug":"demolition-of-the-wall-of-the-house-of-bjp-leader-jayshree-jog-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: भाजपा नेता जयश्री जोग के मकान की दीवार ढहाई, पार्टी नेता के ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: भाजपा नेता जयश्री जोग के मकान की दीवार ढहाई, पार्टी नेता के ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Oct 2022 11:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:25 PM IST
सार
भाजपा नेता के आवास के गेट की बाउंड्रीवाल जेसीबी से ढहाने व सीसीटीवी कैमरा तोड़ने पर एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गेट की बाउंड्रीवाल ढहाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में भाजपा की महिला नेता रानी जयश्री जोग के आवास के गेट की बाउंड्रीवाल ढहाने को लेकर शहर में दिनभर गहमागहमी रही। जयश्री जोग ने अपनी ही पार्टी के नेता व ठेकेदार के खिलाफ मकान परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुरानी बाजार निवासी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की पूर्व सदस्य रानी जयश्री जोग के आवास परिसर में शनिवार की सुबह जेसीबी और मजदूरों की टीम पहुंची। भाजपा के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व ठेकेदार जगदीश गौतम भी उनके साथ पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि जगदीश गौतम ने जेसीबी से गेट की दीवार और एक बाउंड्रीवाल ढहवा दी। जानकारी होते ही जयश्री जोग और परिजन बाहर आए और विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों नोकझोंक होने लगी। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और काम बंद कराकर भाजपा नेता को कोतवाली ले आई। जयश्री जोग भी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन
ठेकेदार जगदीश गौतम ने तोड़फोड़ का विरोध करने पर धमकी दी। कोतवाल अवधेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद जगदीश व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया कि उन्होंने इस भवन के हिस्से को नियमानुसार खरीदा है। गलत ढंग से तोड़फोड़ नहीं की है। वह अपने स्थान पर निर्माण कराने आए थे और आरोप गलत हैं।