फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demands ₹10 Lakh One Day Before Wedding; Refuses to Marry When Denied

दहेज का लालच: जिसके लिए रचाई थी मेहंदी, उसने 10 लाख के लिए तोड़ दी शादी, नहीं लेकर आया बरात

Sun, 17 May 2026 06:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 17 May 2026 06:49 PM IST
सार

Hardoi News: शादी से एक दिन पहले 10 लाख रुपये मांगे, न मिलने पर शादी से इन्कार कर दिया। युवती की मां की शिकायत पर युवक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Demands ₹10 Lakh One Day Before Wedding; Refuses to Marry When Denied
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी से एक दिन पहले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग वर पक्ष के लोगों ने कर दी। वधू पक्ष के लोगों ने यह मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई। कई दिन तक चले सुलह-समझौते की कोशिशें नाकाम होने पर अब युवती की मां की शिकायत पर युवक और उसके माता-पिता समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बेटी की शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनेर निवासी हरिओम मिश्रा के साथ तय की थी। दावा है कि गोद भराई और तिलक कार्यक्रम में 10 लाख रुपये हरिओम और उनके परिजनों को दिए थे। 12 मई को शादी होनी थी। आरोप है कि 11 मई को हरिओम और उनके परिजनों ने फोन कर दहेज में 10 लाख रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। महिला का दावा है कि उसने काफी समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वर पक्ष के लोग नहीं माने और शादी नहीं हुई।
विज्ञापन

मान मनौव्वल के बाद भी नहीं मानें
शादी की तारीख निकल जाने के बाद भी उसने वर पक्ष के लोगों से गुहार लगाई लेकिन कोई बात नहीं सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि हरिओम मिश्रा, उसके पिता राज कुमार उर्फ जादूगर, बहनों में ज्योति, शशि और रिंकी समेत मां के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed