फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand to withdraw UPI charges raised while reciting Hanuman Chalisa.

Kanpur News: हनुमान चालीसा का पाठ कर यूपीआई शुल्क वापस लेने की मांग

Wed, 07 Oct 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw UPI charges raised while reciting Hanuman Chalisa.
किदवई नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से यूपीआई पर एमड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने यूपीआई पर शुल्क के विरोध में संकटमोचन हनुमान मंदिर किदवईनगर में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर 15 अक्तूबर से पर्सन टू मर्चेंट 2,000 से अधिक के लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाया जाना प्रस्तावित है। एमडीआर शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा और अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। इससे व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। त्योहार शुरू हो चुके हैं। ऐसे समय में अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि एमडीआर शुल्क लागू होने से कैशलेस और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयास प्रभावित हो सकते हैं। संगठन से जुड़े कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बाजारों, मंदिरों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर बनवारीलाल गुप्ता, अशोक शुक्ला, कमल उत्तम, राजकुमार गुप्ता, विनायक पोद्दार, बालकृष्ण गुप्ता, सुबोध पांडेय, प्रखर श्रीवास्तव, केके गुप्ता, विजय शुक्ला, पवन गौड़, जय कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed