फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand made to the Executive Director for the rejuvenation of the Noon River.

Kanpur News: नून नदी के पुनरुद्धार को अधिशासी निदेशक से की मांग

Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand made to the Executive Director for the rejuvenation of the Noon River.
कानपुर देहात। नून नदी के पुनरुद्धार को लेकर गंगा समग्र (यमुना भाग) के सह संयोजक ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अधिशासी निदेशक से मुलाकात की। लखनऊ स्थित कार्यालय में भेंट के दौरान जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सह संयोजक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के अधिशासी निदेशक और नमामि गंगे के राज्य परियोजना निदेशक जोगिंदर सिंह को जनपद में हर घर जल योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कहा कई गांवों में अभी भी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा, पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गांव के कुछ मजरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक छोटी पानी की टंकी निर्माण की मांग भी की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद से निकलकर कानपुर नगर तक जाने वाली ऐतिहासिक नून नदी के जीर्णोद्धार, रायपुर नदी में गिरने वाले नालों के डायवर्जन और दोनों नदियों पर घाट निर्माण कराने को कहा गया है। इस पर परियोजना निदेशक ने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने और नदियों के संरक्षण का पूरा भरोसा दिया है। बता दें कि परियोजना निदेशक वर्ष 2019 से 2020 तक जनपद में 18 महीने सीडीओ के पद पर तैनात रह चुके हैं। इससे वे जिले की भौगोलिक स्थितियों और जल समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed