फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand from SDM not to hold court, protest expressed on refusal

Kanpur News: एसडीएम से कोर्ट न लगाने की मांग, इन्कार पर जताया विरोध

Sat, 10 Jan 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand from SDM not to hold court, protest expressed on refusal
डेरापुर। अधिवक्ता परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर अधिवक्ता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने शुक्रवार को कोर्ट न लगाने की मांग एसडीएम से की। एसडीएम के इन्कार करने पर अधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश चंद्र द्विवेदी, संतोष कुमार यादव, महामंत्री पद के प्रत्याशी सैय्यद अख्तर अली एवं हरीशंकर ने एसडीएम से बताया कि अधिवक्ता परिषद का मतदान 12 जनवरी को होना है। शनिवार-रविवार को अवकाश है। ऐसी स्थिति में वह अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे है। इस लिए शुक्रवार को कोर्ट न लगाने और कोर्ट में लगे वादों की तिथियां बढ़ाने की मांग एसडीएम से की गई। इस पर एसडीएम ने कोर्ट स्थगित करने से इन्कार कर दिया। इस पर अधिवक्ता प्रत्याशी एसडीएम कक्ष के बाहर निकल कर आए और अन्य अधिवक्ताओं के साथ इस बात का विरोध जताया।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम ने 106 वादों की सुनवाई के लिए वादों से संबंधित पक्षों के पेशी पर हाजिर होने की पुकारें लगवाई लेकिन अधिवक्ता वाद की पुकार के बाद भी कोर्ट नहीं गए। अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव संबंधी समस्या के संबंध में अधिवक्ताओं को उन्हें बताना चाहिए था। वह इस संबंध में एसडीएम से वार्ता करते लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वे अधिवक्ताओं के लिए गए निर्णय के साथ हैं। एसडीएम सुरभि शर्मा ने बताया कि काफी समय से कोर्ट नहीं चल पा रही है। वादकारियों को परेशानी हो रही है कोर्ट स्थगित करना न्याय हित में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed