फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand for security arrangements at temples, fairs, and Dandiya-Garba events.

Kanpur News: मंदिरों, मेलों और डांडिया-गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for security arrangements at temples, fairs, and Dandiya-Garba events.
कानपुर। नवरात्र के दौरान मंदिरों, धार्मिक मेलों और डांडिया-गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और मर्यादा बनाए रखने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा। विहिप के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने कहा कि नवरात्र में तपेश्वरी, आशा देवी और बारादेवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने मंदिरों व मेला क्षेत्रों में अतिक्रमण और अनधिकृत दुकानों पर रोक लगाने की मांग की। पूजन सामग्री व खानपान की दुकानों के लिए नियमों का पालन कराने, डांडिया-गरबा आयोजकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देने और सुरक्षा मानकों का लिखित अनुपालन कराने की भी मांग की गई। प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस गश्त, औचक निरीक्षण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पर जोर दिया गया। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अमरनाथ ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, डॉ. उमेश पालीवाल, राजू पोरवाल, नरेश माहेश्वरी, अमरनाथ, नरेश तोमर, ओमेंद्र अवस्थी समेत जिला संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed