फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand for construction of overbridge on Pukhrayan bypass

Kanpur News: पुखरायां बाईपास पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग

Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of overbridge on Pukhrayan bypass
पुखरायां। पटेल जागरण मंच की ओर से पुखरायां पटेल चौक से भोगनीपुर जोड़ तक ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से की जाएगी। जिसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पुखरायां स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को पटेल जागरण मंच की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष संतशरण सचान ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि पुखरायां बाईपास में पटेल चौक, नगरपालिका मोड़, अहरौली शेख सिखमापुर मोड़ तक हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद भी शासन आम जन की सुरक्षा का ध्यान नहीं दे रहा है। हाल ही में पटेल चौक पर कट से निकलने के लिए खड़े बाइक सवार प्रहलाद सचान और कार सवार मासूम आरव की मौत हो चुकी है। इसी जगह पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इससे निजात का एक ही विकल्प है कि पुखरायां बाईपास पटेल चौक से दूसरे नाका सिखमापुर मोड़ तक ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इसकी मांग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से करते हुए केंद्रीय मंत्री से भी की जाएगी। साथ ही पटेल जागरण मंच की वृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और सामाजिक कार्य कराए जाएंगे। इसका सभी सदस्यों से समर्थन किया।
विज्ञापन

यहां धर्मवीर सचान, राजकुमार पटेल, विमला सचान, अरविंद सचान, डॉ. राम सुमन, रामेंद्र नाथ, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed