फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand for air purifiers amid rising pollution

बढ़ते प्रदूषण के बीच बढ़ी एयर प्यूरीफायर की मांग, बजट के अनुसार बाजार में कई रेंज

Sat, 26 Oct 2019 12:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for air purifiers amid rising pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में बढ़ते प्रदूषण के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने कई तरह के एयर प्यूरीफायर बाजार में उतारे हैं। जगह और बजट के अनुसार कई रेंज में एयर प्यूरीफायर हैं। कई कंपनियां एक सप्ताह तक इस्तेमाल के बाद एयर प्यूरीफायर खरीदने की पेशकश कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर का प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिवाली के दौरान पटाखा जलने से प्रदूषण और बढ़ने का अनुमान है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी मनीष तिवारी ने बताया कि अभी एयर प्यूरीफायर का ज्यादा इस्तेमाल कार, होटल, रेस्टोरेंट में किया जा रहा है। घरों में  इसके इस्तेमाल का चलन कम है।
विज्ञापन


हालांकि इस क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां तेजी से उत्पाद ला रही हैं और ग्राहकों को इस्तेमाल शुरू करने से पहले उसका परीक्षण घर में करने के लिए कह रही हैं। इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। कारोबारी नीतीश कुमार ने बताया कि घरों में एक प्यूरीफायर लगाने वालों की संख्या अभी बेहद कम हैं। हालांकि बढ़ते प्रदूषण के बीच लोग एयर प्यूरीफायर के संबंध में पूछताछ करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्वॉयर फीट के अनुसार प्यूरीफायर
बाजार में आए एयर प्यूरीफायर स्क्वॉयर फीट के अनुसार है। 50 से 2500 स्क्वॉयर फीट के लिए एयर प्यूरीफायर की कीमत 10 हजार से लेकर 35 हजार तक है। इसमें उपयोग क्षमता के अनुसार सात महीने से लेकर एक साल में फिल्टर बदलने पड़ते हैं। फिल्टर की कीमत भी ज्यादा नहीं है। 12 घंटे प्रतिदिन चलने वाले एयर प्यूरीफायर को एक साल में बदलना पड़ता है। 24 घंटे चलने वाले प्यूरीफायर का फिल्टर सात माह में बदलता है। इसकी कीमत 1350 रुपये से शुरू होती है।

इन कंपनियों के एयर प्यूरीफायर बाजार में  
एलजी, फिलिप्स, लिव प्योर, एक्वाश्योर, कैंट के अलावा आरओ, मिक्सी और ग्राइंडर बनाने वाली तमाम कंपनियां एयर प्यूरीफायर बाजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed