फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   delimiter excise department was laying lime fragrance business

सुगंध कारोबारी एक्साइज विभाग को ऐेसे लगा रहा था चूना

Tue, 25 Oct 2016 01:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
delimiter excise department was laying lime fragrance business
मैन्यूफैक्चरिंग के काम को वे ट्रेडिंग के तौर पर दिखाते थे, इस तरह से एक्साइज विभाग को वे सालों से चूना लगा रहे थे
कानपुर के सुगंध कारोबारी स्वतंत्र शुक्ल एक्साइज विभाग में रजिस्ट्रेशन के बगैर ही इत्र बनाने का काम कर रहे थे। मैन्यूफैक्चरिंग के काम को वे ट्रेडिंग के तौर पर दिखाते थे। इस तरह से एक्साइज विभाग को वे सालों से चूना लगा रहे थे। विभाग की छापामारी के बाद सोमवार को उन्होंने एक्साइज विभाग में इत्र बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया। 
विज्ञापन

स्वतंत्र शुक्ल के ठिकानों पर छापामारी के लिए एक्साइज विभाग ने तीन माह पहले से ही पुख्ता सूचनाएं जुटानी शुरू कर दी थीं। इत्र कारोबारी ने नयागंज में जिस स्थान पर कार्यालय खोल रखा था वहां न तो फर्म का नाम था, न ही किसी को यह पता था कि यहां होता क्या है। लोकेशन ऐसी कि किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि यहां ऑफिस भी हो सकता है। ऑफिस पूरा दिन खुलता भी नहीं था। रोजाना सिर्फ तीन घंटे ही यहां काम होता था। कई दिनों की मेहनत के बाद ऑफिस खुलने का नियमित समय पता चला तो अफसरों ने धावा बोल दिया। पता चला कि इन्हीं की फैक्ट्रियों में मशीनों से तैयार कंपाउंड शहर, प्रदेश और प्रदेश के बाहर के पान मसाला उत्पादकों को सप्लाई किया जाता था। इत्र के अलग-अलग फ्लेवर बनाने के बावजूद कारोबारी इसकी ट्रेडिंग दिखा रहे थे। विभागीय अफसरों का कहना है कि कंप्यूटराइज्ड हिसाब किताब हाथ लगा है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed