फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi wins the most medals at the North Zone Indoor Tournament.

Kanpur News: उत्तरी अंचल इंडोर टूर्नामेंट में दिल्ली ने जीते सर्वाधिक 11 पदक

Sun, 26 Oct 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi wins the most medals at the North Zone Indoor Tournament.
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित उत्तरी अंचल इंडोर टूर्नामेंट 2025 में शनिवार को दिल्ली ने सर्वाधिक 11 पदक जीते। कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में हुई प्रतियोगिता में उप्र ने कैरम में अपना दबदबा कायम किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड की आरती ने टेबल टेनिस और बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण जीते। इस पर उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग में दिल्ली के अमित वर्मा, महिला वर्ग में उत्तराखंड की आरती, पुरुष युगल वर्ग में दिल्ली के रविंद्र कुमार सचदेव व सन्नी, मिश्रित युगल वर्ग में यहीं के अमित वर्मा और एकता विजेता रहीं।
विज्ञापन


शतरंज पुरुष वर्ग में पंजाब के मनोज कुमार, महिला वर्ग में दिल्ली की नीरू विजयी रहीं। कैरम पुरुष एकल में दिल्ली के ऋतुराज, महिला एकल में उप्र की ज्योति यादव, पुरुष युगल में प्रदेश के सरबजीत सिंह व संतोष नारायण निगम, महिला युगल में दिल्ली की पूनम यादव व सोनल और मिश्रित युगल में उप्र के सरबजीत सिंह व ज्योति यादव विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन पुरुष एकल में पंजाब के अनुराग कटारा, महिला एकल में उत्तराखंड की आरती विजयी रहीं। पुरुष युगल में उत्तराखंड के अमित रावत व गजेंद्र, महिला युगल में आरती और क्रांति देवी तथा मिश्रित युगल में गजेंद्र रावत व आरती विजेता रहीं।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता व हॉकी में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद्र और सीबीटी सदस्य आशीष मोहन विज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उत्तर प्रदेश उदय बक्शी, क्षेत्रीय आयुक्त कानपुर शाहिद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed