Delhi Blast: कानपुर में 10 साल पुराना रहस्य…GSVM पहुंची एजेंसियां, 2013 से लापता डॉ. शाहीन की फिर खुली फाइल
Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन के मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां जांच के लिए कॉलेज पहुंचीं। इस दौरान अधिकारियों से पूछताछ की गई है। बता दें कि डॉ. शाहीन को 2021 में शासन ने बर्खास्त कर दिया था और उनका पता लखनऊ का लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन के वर्षों पुराने लापता होने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को खुफिया एजेंसियां जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और उन्होंने विभाग के अधिकारियों से गहन पूछताछ की।
लापता होने की पूरी कहानी डॉ. शाहीन लोक सेवा आयोग से चयनित होकर वर्ष 2006 में कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हुई थीं। उनका 2009 में छह महीने के लिए कन्नौज तबादला हुआ, जिसके बाद वह वापस कानपुर आईं। हालांकि, वर्ष 2013 में वह अचानक गायब हो गईं। उनकी लंबी अनुपस्थिति के कारण शासन ने वर्ष 2021 में उन्हें बर्खास्त कर दिया था।
पूछताछ- कोई अहम जानकारी मिल सके
जांच में सामने आया है कि डॉ. शाहीन ने वर्ष 2015 में अपने पति जफर हयात से तलाक ले लिया था और उनका पता लखनऊ का लिखा है। खुफिया एजेंसियां उनके लापता होने के पीछे के कारणों और उनके संपर्क सूत्र की गहनता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों से पूछताछ की गई है, ताकि उनकी कार्यशैली और निजी जीवन से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके।