{"_id":"60675eff8ebc3e591536ef46","slug":"deevaaron-par-penting-karaee-to-kaarravaee-subah-chaukeedaar-aur-shaam-ko-beet-sipaahee-galiyon-ka-karenge-bhrama-kanpur-news-knp6211987131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर पेंटिंग कराई तो कार्रवाई, सुबह चौकीदार और शाम को बीट सिपाही गलियों का करेंगे भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर पेंटिंग कराई तो कार्रवाई, सुबह चौकीदार और शाम को बीट सिपाही गलियों का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव में दीवारों पर पेंटिंग कराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा करने पर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसपी ने पुलिस की टीमें बना दी हैं।
पंचायत चुनाव में उम्मीदवार गांव में दीवारों पर पेंट या चूना से प्रचार-प्रसार के साथ भड़काऊ इबारत लिखवा देते हैं। इससे माहौल खराब हो जाता है। इस बार निर्वाचन आयोग ने दीवारों पर पेंटिंग और लेख पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रत्याशी के दीवारों पर प्रचार व भड़काऊ इबारत लिखने पर नामांकन निरस्त करने के साथ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आयोग के इस आदेश का पालन करते हुए एसपी ने सभी गांवों के लिए टीमें गठित की हैं। इसमें बीट सिपाही और चौकीदार को शामिल किया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सुबह चौकीदार गलियों का भ्रमण करेंगे। दीवार पर पेंटिंग या लेख मिलने पर इसकी सूचना अधिकारियों को देंगे। वहीं शाम को बीट सिपाही निरीक्षण करेंगे। दीवारों पर प्रचार या चुनाव के संबंध में इबारत मिलने पर वीडियो और फोटो लेकर तत्काल थाना प्रभारियों को भेजेंगे।
जबरिया होर्डिंग, बैनर लगाने पर होगी कार्रवाई
उम्मीदवार के किसी के मकान या प्रतिष्ठान पर जबरिया होर्डिंग व बैनर लगाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि उम्मीदवार भवन स्वामियों की सहमति पर ही प्रचार सामग्री लगाएं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।