फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Decrease platelet count of post covid patients

कानपुर: पोस्ट कोविड रोगियों का घटा प्लेटलेट्स काउंट, लिवर पर पड़ा संक्रमण का असर, डेंगू भी हो सकता खतरनाक

Sun, 20 Mar 2022 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Mar 2022 07:27 PM IST
सार

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सीनियर फिजिशियन डॉ. एसके गौतम का कहना है कि कोरोना का जहरीलापन (टॉक्सिटी) शरीर के हर अंग में गया है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव फेफड़ों, लिवर, किडनी के अलावा मस्तिष्क पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Decrease platelet count of post covid patients
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

पोस्ट कोविड रोगियों को संक्रमण के बाद की जटिलताएं कमजोर कर रही हैं। मौसमी वायरल संक्रमण पर भी प्लेटलेट्स काउंट घट रहा है। कुछ रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट 35 हजार तक पहुंच गया। जांच में पता चला कि लिवर खराब होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना ‘टॉक्सिटी’ लिवर में जाने से यह दिक्कत हो रही है। कोरोना की तीन लहरों के गुजरने के बाद भी विशेषज्ञ यह नहीं बता रहे थे कि कोविड संक्रमण का प्रभाव शरीर को किस हद तक प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


दो सौ पोस्ट कोविड रोगियों की सीबीसी, रीनल और लिवर प्रोफाइल जांच के बाद नतीजे चौंकाने वाले आ रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सीनियर फिजिशियन डॉ. एसके गौतम का कहना है कि कोरोना का जहरीलापन (टॉक्सिटी) शरीर के हर अंग में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का प्रभाव फेफड़ों, लिवर, किडनी के अलावा मस्तिष्क पर भी पड़ा है। डॉ. गौतम कोविड डेथ ऑडिट टीम के प्रभारी भी हैं। मेडिसिन विभाग के सीनियर गैस्ट्रोइंटोलॉजिस्ट डॉ. विनय कुमार का कहना है कि लिवर में खराबी आने पर प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed