फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Decomposed body of elderly woman found in room, neighbors called police after foul smell

Kanpur: कमरे में मिला बुजुर्ग महिला का सड़ा हुआ शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, पढ़िए पूरा मामला

Thu, 29 Jun 2023 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Jun 2023 08:58 AM IST
सार

Kanpur Crime: रायपुरवा के तेजाब मिल रेलवे कॉलोनी में पांच दिन से बंद कमरे में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला है। दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतका का इकलौता बेटा परिवार संग प्रयागराज में रहता है।

विज्ञापन
Decomposed body of elderly woman found in room, neighbors called police after foul smell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा के तेजाब मिल रेलवे कॉलोनी परिसर में रहने वाली कमला देवी (60) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बंद कमरे में मिला। शव से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

इसके बाद घटना के साक्ष्य एकत्रित कर परिजनों को जानकारी दी। तेजाब मिल रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में 60 वर्षीय कमला देवी अकेली रहती थीं। जबकि रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत बेटा अजय कुमार प्रयागराज में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पड़ोसियों को क्वार्टर से तेज दुर्गंध आई। इस पर सूचना रायपुरवा पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा। इस दौरान अंदर कमला देवी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत
सूचना पाकर पहुंचे बेटे अजय कुमार ने बताया कि उसने कई बार मां से अपने साथ प्रयागराज में चलकर रहने की बात कही। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। रायपुरवा थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है।

हार्ट और शुगर की थी मरीज
पनकी के शताब्दी नगर निवासी कमला देवी की बेटी उषा ने बताया कि वह काफी दिनों से हार्ट व शुगर की मरीज थी। प्रतिदिन से बातचीत होती थी, लेकिन पिछले पांच दिन से उनसे बातचीत नहीं हुई। अजय का कॉल आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed