फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   decoit babuli is creating terror in uttar pradesh

पांच लाख तीस हजार का इनामी डाकू है आजाद, लोग फिर से हैं दहशत में

Fri, 27 Oct 2017 06:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
decoit babuli is creating terror in uttar pradesh
बबुली कोल
आतंक का पर्याय बना पांच लाख तीस हजार का इनामी डाकू आज भी आजाद घूम रहा है जिससे लोगों में दहशत है. ये वही डाकू है जिससे मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गया था।
विज्ञापन

 

मुठभेड़ में घायल पांच लाख 30 हजार का इनामी डाकू बबुली कोल एवं उसके गैंग का हार्डकोर बदमाश 50 हजार का इनामी डाकू लवलेश कोल पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। इससे दस्यु गैंग के फिर से सक्रिय होने का अंदेशा है। इलाके के कुछ बदमाश गैंग में शामिल होने की फिराक में है। इसकी सुगबुगाहट मिलने से पुलिस भी सक्रिय हो गई है। वह गैंग को पनपने न देने के  लिए नए सिरे से रणनीति बना रही है।

विज्ञापन

मुठभेड़ में डाकू बबुली कोल व लवलेश घायल हो गए थे

decoit babuli is creating terror in uttar pradesh
डेमो पिक
मालूम हो कि पुलिस मुठभेड़ में डाकू बबुली कोल व लवलेश घायल हो गए थे। इन दोनों डाकुओं की तलाश में काफी दिन तक पुलिस पहाड़ी के घेरे रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को कौशांबी में दोनों डकैतों के होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सूत्रों की मानें तो डाकू बबुली कोल व लवलेश से जिन महिलाओं के संबंध हैं, उनके पीछे भी पुलिस ने मुखबिर लगा रखा है, इसके बाद भी सफलता नहीं मिला। ऐसे में गैंग के फिर से सिर उठाने की आशंका बनी हुई है।  पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि डकैतों को पकड़ने के लिए अब नए सिरे से रणनीति बनाई गई है। जल्द ही घायल डाकुओं का पता लगाकर मार गिराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed