फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   December 6th... City on alert, sensitive areas under surveillance

Kanpur News: छह दिसंबर... शहर में अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर

Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
December 6th... City on alert, sensitive areas under surveillance
दादामियां चौराहा पर स्थानिय निवासियों से बात करते पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल।  - फोटो : संवाद
कानपुर। फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने और दिल्ली विस्फोट के बाद अब छह दिसंबर को लेकर शहर में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस, एलआईयू, खुफिया समेत अन्य जांच एजेंसियाें को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर दोपहर एक बजे डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ सद्भावना पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने तलाक महल, दादा मियां चौराहा, बंगाली काॅलोनी में युवाओं से किसी भी तरह की अफवाह पर टिप्पणी करने या भड़कने से बचने के लिए कहा। डीसीपी पूर्वी, पश्चिम और दक्षिण ने अपने-अपने जोन के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया। धार्मिक स्थलों और अन्य संस्थानों पर गश्त करने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजार में जांच करने के लिए कहा है। शुक्रवार की रात को अभियान चलाकर जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशीलता को देखते हुए शहर में धारा 163 पहले से लागू थी। दंगा नियंत्रण स्कीम भी लागू कर दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed