{"_id":"5de38b108ebc3e54b767607b","slug":"debit-credit-card-ticket-purchase-facility-from-will-be-available-in-roadways-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से ले सकेंगे टिकट, कैशलेस व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से ले सकेंगे टिकट, कैशलेस व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू
Sun, 01 Dec 2019 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में डिजिटल इंडिया के तहत यात्री अब रोडवेज बसों में डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में टिकट के लिए अभी नगद भुगतान की व्यवस्था है। नई सुविधा के तहत हर रूट की बसाें के कंडक्टर को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें दी जाएंगी।
खुले पैसों की समस्या से मिलेगा छुटकारा
अभी खुले पैसे न होने पर कंडक्टर टिकट के पीछे बकाया रकम लिख देते हैं। कई बार जल्दबाजी में यात्री बिना बकाया लिए ही चले जाते हैं। लेकिन अब मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों से यह समस्या दूर होगी।

यात्री अपने क्रेडिट, डेबिट कार्ड से निर्धारित किराए का भुगतान कर सकेंगे। इससे नकदी न होने पर भी रोडवेज बसों से यात्रा की जा सकेगी। सरकार के निर्देश पर परिवहन निगम ने बसों में टिकट की कैशलेस व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले छह महीने में सभी रूटों की बसाें में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें उपलब्ध होंगी।
‘बहुत जल्द इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें सभी रूटों के कंडक्टरों को मुहैया करा दी जाएंगी। इसमें यात्री अपना डेबिट-क्रेेडिट कार्ड स्वाइप कर टिकट की कीमत चुका सकेंगे।
- अतुल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम