{"_id":"5807be474f1c1b642e70498f","slug":"debate-on-three-divorce-case-women-calling-ulemas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के मामले में छिड़ी बहस, उलेमाओं को फोन कर औरतें कर रही सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के मामले में छिड़ी बहस, उलेमाओं को फोन कर औरतें कर रही सवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ तीन तलाक देने के मसले पर छिड़ी बहस से सबसे ज्यादा परेशान मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां हैं। अखबारों और न्यूज चैनलों पर इन दिनों इस मुद्दे पर छिड़ी बहस को देखकर उनके मन में कहीं न कहीं शंकाएं पैदा हुई हैं। इस वजह से महिलाएं उलेमा को मोबाइल पर अपनी शंकाओं को दूर कर रही हैं और बेहतर हल शरीअत की रोशनी में चाहती हैं।
यह शंकाएं खासकर अविवाहिता और नवविवाहिता महिलाओं में अधिक हैं। रजबी रोड स्थित शरई अदालत दारुल कजा के काजी मुफ्ती इनामउल्ला कासमी और जामे उलूम के उस्ताद मुफ्ती अब्दुर्रशीद कासमी ने कहा कि जो फोन आ रहे हैं, उनसे बताया जाता है कि तलाक अल्लाह की नजर में नापसंदीदा अमल है। यह मजबूरी में दिया जाता है। एक साथ तलाक देना जुर्म है। बेहतर है कि तलाक-ए-एहसन का सहारा लिया जाए।
यानी कि एक बार में एक तलाक फिर तीन महीने का अंतराल। इससे अधिकतर मियां-बीवी के दोबारा एक साथ आने की संभावना बनती है। उलेमा उन्हें यह भी आश्वासन दे रहे हैं कि परेशान न हों। दीन की मालूमात करें और अपने शौहरों को भी इस्लाम में दिए महिलाओं के अधिकारों को जानकारी कराएं। अगर कोई बात हो जाए तो परिवार के बड़े बुजुर्गों में और बाद में पंचायतों के समक्ष मामले को रखें।
विज्ञापन
जुमे से चलेगी उलेमा काउंसिल की मुहिम आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल जुमे से इस मामले में मुहिम चलाएगी। इसमें एक साथ तीन तलाक देने के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। हैंडबिल और किताबें बांटी जाएंगी। मस्जिदों से इमामों की तकरीर कराई जाएगी कि तीन अंतराल में तीन तलाक देने की प्रथा को ही प्रचलित कराएं। महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने बताया कि मुहिम की तैयारी की गई है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भी पत्र लिखा गया है।