फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of woman along with two children, Husband said  If she could not share the pain, she left me alone

जिंदगी भर का गम: पति बोला- दर्द न बांट सकी तो अकेला छोड़कर चली गई, घाट पर तीन शव देख फफकी हर आंख, जानें मामला

Thu, 25 Apr 2024 06:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Apr 2024 06:29 AM IST
सार

Banda News: कमासिन थाना क्षेत्र में पति से झगड़कर महिला ने दो मासूम बच्चों को लेकर नदी से छलांग लगा दी थी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को नदी से बरामद कर लिया। घाट पर तीनों के शव देख पति राजेश फफकता रहा। वो कह रहा था कि दर्द न बांट सकी तो अकेला छोड़कर चली गई।

विज्ञापन
Death of woman along with two children, Husband said  If she could not share the pain, she left me alone
महिला और दो बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि पति-पत्नी एक दूसरे के सुख-दुख के भागीदार होते हैं, और यही भागीदारी राजेश की पत्नी मंटू भी निभाना चाहती थी। राजेश काफी दिनों से टीबी की बीमारी से ग्रसित था, इसके बाद भी ईंट भठ्ठे पर हाड़तोड़ मेहनत गृहस्थी की गाड़ी खींच रहा था।

विज्ञापन

बस यही बात मंटू के दिल को ठेस पहुंचा रही थी। घाट पर फफकते हुए राजेश ने बताया कि मंटू उसकी तबीयत को लेकर काफी परेशान रहती थी। कहती थी कि काम छोड़ दो, पहले बीमारी ठीक करो, फिर देखा जाएगा, लेकिन उसकी बातों से बच्चों का पेट कैसे पलता।

विज्ञापन

इस तरह जिंदगी भर का गम दे जाएगी
लिहाजा वह लगातार काम पर जा रहा था। बुधवार को तो मंटू ने भी काम पर साथ चलने की जिद कर दी। इसका उसने विरोध किया तो इसी बात पर पति-पत्नी का झगड़ा शुरू हो गया। राजेश के मुताबिक उसे क्या मालूम था कि दर्द न बांट पाने से नाराज मंटू उसे इस तरह जिंदगी भर का गम दे जाएगी।

विज्ञापन

महिला ने दो मासूम बच्चों को लेकर नदी से छलांग लगा दी
बता दें कि बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में पति से झगड़कर महिला ने दो मासूम बच्चों को लेकर नदी से छलांग लगा दी थी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से बरामद कर लिया।
कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव निवासी राजेश निषाद पत्नी के साथ मंगलवार को फतेहपुर जिले के किशनपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित भट्ठे पर ईंट पाथकर घर आया था।

विज्ञापन

पति-पत्नी का किसी बात पर विवाद हो गया
बुधवार को सुबह नौ बजे वह दवा लेने के लिए कमासिन सीएचसी गया था। वहां से टीबी की दवा लेकर वह दोपहर में घर पहुंचा। घर में पत्नी मंटू देवी (26) से राजेश का किसी बात पर विवाद हो गया। इससे आहत मंटू देवी बेटी पुत्री काजल (5) और बेटे दीपक (3) को साथ लेकर घर से पैदल निकल गई।

एक-एक करके दोनों बच्चों को नदी में फेंका
शाम करीब छह बजे उसने दादौं गांव में किशनपुर घाट पर बने पुल से एक-एक करके दोनों बच्चों को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दादौं पुलिस चौकी से एसआई नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

तीनों शवों को नदी से निकलवाया
उन्होंने गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से निकलवा लिया है। घटना की खबर मिलने पर सीओ बबेरू राजवीर सिंह, कमासिन इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह आदि मौके पर पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर ऋषि देव ने बताया कि पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed