{"_id":"6399f02f3e58297af618fdd5","slug":"death-of-two-daughters-and-grandson","type":"story","status":"publish","title_hn":"fatehpur:छोटी बेटी के अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, बड़ी बेटी-नाती की मौत की खबर आई, झकझोर देने वाली घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
fatehpur:छोटी बेटी के अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, बड़ी बेटी-नाती की मौत की खबर आई, झकझोर देने वाली घटना
Wed, 14 Dec 2022 09:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में खेसहन गांव के रमेश छोटी बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच बड़ी बेटी और नाती की मौत की खबर आ गई। इससे घर में कोहराम मच गया। छोटी बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर परिजन इटावा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी रमेश की बेटी मीना देवी और गांव के धीरू दुबे के शव खेत में पड़े मिले थे। मीना की मौत की सूचना पर बड़ी बहन रीना, पति सुनील, बेटे अयान और बेटी आरोही के साथ बस से लुधियाना (पंजाब) से आ रही थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकराकर पलट गई। हादसे में रीना व अयान की मौत हो गई और सुनील व आरोही घायल हो गए। भाई रोहित ने बताया कि रीना की शादी चार साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में हुई थी। रोजगार के लिए सुनील परिवार को लुधियाना ले गया था। हादसे की खबर पर रीना का भाई रोहित, सुनील के पिता गंगादीन, भाई अनिल, रिश्तेदार सोनू, पड़ोसी मंझिल लाल इटावा रवाना हो गए।
विज्ञापन