फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of three year old innocent in Kanpur up

लाडो की अंतिम विदाई: दरिंदगी की शिकार मासूम की अर्थी उठी तो मां बोली- तुम्हारे बिना मैं कैसे जी पाऊंगी...

Mon, 29 May 2023 12:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 May 2023 12:36 AM IST
सार

कानपुर में दरिंदगी की कोशिश का शिकार हुई मासूम बच्ची की मौत होने के बाद पुलिस अब नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या जैसी संगीन धाराओं को बढ़ाने की तैयारी है। बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
Death of three year old innocent in Kanpur up
कानपुर में तीन साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरे मेरी लाडो को न ले जाओ, उसको छोड़ दो... उठ जाओ लाडो, तुम्हारे बिन मैं कैसे जी पाऊंगी। दुष्कर्म के प्रयास की शिकार बनी तीन साल की मासूम की अर्थी उठी तो मां रो-रोकर सबसे ये बातें कहती रही। बच्ची का शव और मां की हालत देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंसू भर आई। रविवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को चकेरी के सनिगवां स्थित मासूम के आवास ले जाया गया। बच्ची का चेहरा देखते ही मां बिलख उठी।

विज्ञापन


महिलाओं ने उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश की पर उनके आंसू नहीं थम पाए। वह शव से लिपट चिल्लाती रहीं कि अब मैं किसे बिटिया बुलाऊंगी। क्या गलती थी मेरी बच्ची की जो भगवान ने उसे बुला लिया। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद हर मां का दिल कांप उठा। करीब 10 मिनट बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए चंदन घाट ले जाया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए यहां पर पीएसी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

वहीं, परिजन और आसपास के लोग नाबालिग आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग करते रहे। बता दें कि सनिगवां निवासी तीन साल की बच्ची से 22 मई को पास की कॉलोनी में रहने वाले दस साल के लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। एक महिला को टोकने पर वह उसे बुरी तरह धक्का देकर भाग गया था। इससे बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार को हैलट में उसकी मौत हो गई थी।

नाबालिग आरोपी के खिलाफ पुलिस बढ़ाएगी अपहरण, हत्या की धारा
थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत होने के बाद पुलिस अब नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या जैसी संगीन धाराओं को बढ़ाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि बालक से बातचीत के दौरान उसके बहुत शातिर किस्म के होने का पता चला था। उसकी मनोदशा समझने के लिए मनोचिकित्सक की राय भी ली जाएगी। बालक फिलहाल संप्रेक्षण गृह में है। विधिक राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहे परिजन, होनी चाहिए कार्रवाई
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हेमंत सेंगर और जिला मंत्री अजय सिंह ने मृतका के घर पर परिजनों को ढांढस बंधाया। एसीएम द्वितीय को मौके पर बुलाकर परिजनों को शासन व प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही। कहा कि आरोपी के परिजन अवैध रूप से कॉलोनी में रह रहे हैं। पूर्व में आरोपी के परिजन कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में इन भी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed