फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of tent house worker turned out to be murder and not an accident, FIR filed against owner and employees

बड़ा खुलासा: हादसा नहीं हत्या निकली टेंट हाउस कर्मी की मौत, 18 दिन बाद मालिक और कर्मचारियों पर FIR

Mon, 08 Jan 2024 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 08 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

Kanpur News: मृतक के बेटे वरुण का कहना था कि उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के लिए कहा था, लेकिन तब पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। घटना को नशेबाजी मानते हुए संतुलन बिगड़ने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था।

विज्ञापन
Death of tent house worker turned out to be murder and not an accident, FIR filed against owner and employees
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में गत्ते में भरकर टेंट हाउस कर्मी को नाले में फेंकने के मामले में 18  दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि 21 दिसंबर को हुई घटना में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा था, जिसमें कुछ लोग गेट में भरा हुआ समान नाले में फेंकते हुए नजर आए। यह वही स्थान है, जहां पर टेंट हाउस कर्मी का शव बरामद हुआ था।

विज्ञापन

घटना के समय पुलिस का दावा था कि शराब के नशे में होने की वजह से टेंट हाउस कर्मी रेलिंग ना होने पर खुद को संभाल नहीं पाया और नाले में गिर गया, जिसमें डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बर्रा-चार स्थित खुले नाले में बीते 21 दिसंबर को बर्रा आठ वरुण विहार निवासी सुनील जायसवाल (60) का शव बरामद हुआ था। वह रतनलाल नगर स्थित एक टेंट हाउस में काम करते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा और दो बेटे गौतम और वरुण हैं। बेटे गौतम ने बताया कि 21 दिसंबर को पिता शाम को घर नहीं लौटे] तो उनकी तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले नाले में बुजुर्ग का शव मिला है
इस दौरान कुछ लोगों से जानकारी हुई कि बर्रा चार के खुले नाले में बुजुर्ग का शव मिला है। इस पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, तो नाले के पिता सुनील की चप्पल पड़ी मिली। बर्रा पुलिस ने नाले से शव निकलवाया, तो उनकी पहचान वरुण ने अपने पिता के रूप में की।

पुलिस ने नशेबाजी मानकर झाड़ लिया था पल्ला
वरुण का कहना था कि उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के लिए कहा था, लेकिन तब पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। घटना को नशेबाजी मानते हुए संतुलन बिगड़ने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था।

15 दिन बाद पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरा
हालांकि अंतिम संस्कार करने के बाद जब फिर से परिवार ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए दबाव बनाया, तो 15 दिन बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू किया। तब जाकर एक फुटेज बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed