फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of Sanjesh kushwaha, accused of being crushed to death by car in Etawah, treatment was going on in police custody

इटावा: कार से कुचलकर हत्या करने के आरोपी संजेश की मौत, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था उपचार

Sat, 28 May 2022 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 01:18 PM IST
सार

इटावा में जमीन विवाद के एक मामले में एक शख्स की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी संजेश कुशवाहा का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था, जिसकी शनिवार सुबह मौत हो गई। 

विज्ञापन
Death of Sanjesh kushwaha, accused of being crushed to death by car in Etawah, treatment was going on in police custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में जमीन के विवाद में कार से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का था, जहां 18 मई को सुंदरपुर गांव में घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले के मुख्य आरोपी संजेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके परिवार के अन्य सदस्य जेल में ही हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 18 मई की सुबह सुंदरपुर गांव निवासी सुनील दोहरे टहलने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान उनकी कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की बेटी हिमांशी की तहरीर पर मुख्य आरोपी संजेश कुशवाहा उसके तीन बेटे, पत्नी और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

संजेश की तबियत खराब होने की वजह से पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा था। हालत ठीक न होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। शनिवार की सुबह आठ बजे इलाज के दौरान संजेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
बता दें कि शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सुनील दोहरे (45) के कछपुरा में 16 बीघा खेत हैं। इस जमीन को लेकर विवाद था। 18 मई को सुनील बाइक से खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के सुनील कुशवाहा समेत छह लोगों ने कार से पीछा किया। सुनील बचने के लिए सुंदरपुर में पंचायत घर वाली गली में पहुंच गए। पीछा करते आए कार सवारों ने पंचायत घर के सामने सुनील को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed