फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of pregnant woman after operation in Mahoba, family alleges negligence

Mahoba: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 18 Dec 2022 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Dec 2022 02:31 PM IST
सार

जिला अस्पताल में सर्जरी के बाद प्रसूता की अचानक मौत हो गई, जबकि नवजात स्वस्थ है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Death of pregnant woman after operation in Mahoba, family alleges negligence
आक्रोशित परिजनों का समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और सुविधा शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाया। परिजन दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और चार घंटे तक अस्पताल से शव नहीं उठने दिया।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है। अभी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पंहुचा। थाना कबरई के गंज निवासी मनोज अहिरवार की पत्नी वंदना (23) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 16 दिसंबर को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

परिजन बोले- कोई देखने नहीं आया
17 दिसंबर की रात ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने नवजात शिशु को जन्म दिया। कुछ घंटे बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई देखने नहीं आया। रात दो बजे आरजू मिन्नत के बाद एक कर्मचारी पेशाब नली बदलकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के नाम पर लिए 12 हजार रुपये
रविवार की सुबह महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पति का आरोप है कि सीजर ऑपरेशन के नाम पर सात हजार रुपये लिए गए। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद बच्चा देने व अन्य खर्च के लिए पांच हजार रुपये वसूले गए।

वहीं, रुपये देने के बाद भी डॉक्टर व कर्मचारियों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। दोषी डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed