फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of Patient in Jam, Children took out rally, DM madam get rid of jam, police started investigation

Death of Patient in Jam: बच्चों ने निकाली रैली, बोले-डीएम मैडम जाम से निजात दिलाओ, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 28 Jan 2023 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 05:19 PM IST
सार

शुक्लागंज में जाम में कार फंसने से मरीज की मौत हो गई। इस मामले में स्कूली छात्रों ने हाथो में तख्तियां लेकर रैली निकाली। बच्चों ने कहा कि डीएम मैडम जाम से निजात दिलाओ। वहीं, पुलिस ने बिना परमिशन रैली निकालने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Death of Patient in Jam, Children took out rally, DM madam get rid of jam, police started investigation
बच्चों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शुक्लागंज के कोतवाली गंगा घाट के राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर के निकट गुरुवार को जाम में कार फंसने से एक मरीज की मौत हो गई। बता दें कि आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर मोहल्ला ऋषि नगर स्थित एक स्कूल के छात्रों ने रैली निकाली।

विज्ञापन

बच्चों ने डीएम उन्नाव से जाम से निजात दिलाने की गुहार लगाई। छात्राओं ने जाम से दिलाओ निजात लिखीं तख्तियां लेकर मांग की। बता दें कि मोहल्ला गायत्री नगर निवासी 64 वर्षीय रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी राजेश कुमार शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

परिजन कार से कानपुर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। तभी कार जाम में फंस गई और उनकी मौत हो गई। इसको लेकर शनिवार को नगर के मोहल्ला ऋषि नगर स्थित एक स्कूल के छात्रों ने रैली निकालकर उन्नाव जिला प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना परमिशन रैली निकालने की जांच
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षक स्टॉफ भी मौजूद रहे। रैली ऋषि नगर से लेकर आजाद नगर तक निकाली गई। वहीं, रैली निकालने को लेकर कोतवाली गंगा घाट पुलिस स्कूल पहुंची। पुलिस ने बिना परमिशन के रैली निकाले जाने को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed