फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of half a dozen cattle in Banda, Collision with the train,  dead bodies were lying mutilated

बांदा में आधा दर्जन गोवंशों की मौत: ट्रेन से टक्कर...क्षत-विक्षत पड़े थे शव, पदाधिकारी बोले- उचित कार्रवाई हो

Mon, 21 Aug 2023 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

Banda News: जिलाधिकारी ने जांच के लिए टीम का गठन किया। साथ ही, 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया। आश्वासन दिया है कि जो लोग भी इस घटना में शामिल होंगे। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Death of half a dozen cattle in Banda, Collision with the train,  dead bodies were lying mutilated
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बड़ोखर ब्लॉक में रेलवे लाइन पर लगभग आधा दर्जन से अधिक गोवंशों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बड़ोखर ब्लॉक महामंत्री सत्यम मिश्रा ने जिला अध्यक्ष गो रक्षा समिति महेश कुमार प्रजापति को दी। आनन फानन टीम पहुंचती है और सभी अधिकारियों को अवगत कराया जाता है।

विज्ञापन

मामले की सूचना पर  बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद सभी गोवंशों का अंतिम संस्कार करवाया गया। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जांच के लिए टीम का गठन किया।
विज्ञापन

साथ ही, 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जो लोग भी इस घटना में शामिल होंगे। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गो रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह घटना बांदा जिले की पहली घटना है कि इतने ज्यादा गोवंश एक साथ मरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोशालाओं को पुनः संचालित करने की मांग
उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी गोशालाओं को पुनः संचालित करके गोवंश को संरक्षित किया जाए, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। अन्यथा ऐसी घटनाएं रोड पर भी देखने को मिलेंगी, क्योंकि किसानों के द्वारा लगातार गोवंशों को इधर से उधर भगाया जाता है। प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed