फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of bike rider in accident

कानपुर: हादसे में बाइक सवार की मौत पर चौकी में तोड़फोड़, परिजनों ने काटा हंगामा, 50 पर मुकदमा

Tue, 11 Jan 2022 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jan 2022 08:03 PM IST
सार

कानपुर की जाजमऊ पुलिस चौकी में हंगामा और तोड़फोड़ करने के बाद हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
death of bike rider in accident
चौकी के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी जाजमऊ में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। तोड़फोड़ करने के साथ ही हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट ने मामला शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में हंगामा और चौकी में तोड़फोड़ करने वाले 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है ।
विज्ञापन


जाजमऊ तिवारीपुर निवासी जितेंद्र पाल (46) टेंपो चलाता था। दामाद अजय ने बताया कि रविवार रात जितेंद्र बाइक में पेट्रोल डलवाने पुरानी चुंगी स्थित तेल मिल चौराहे के पास गए थे। लौटते समय एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक जितेंद्र को निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया। जितेंद्र के रातभर घर न पहुंचने पर सोमवार परिजन जाजमऊ चौकी पहुंचे। आरोप है कि चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस वालों ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात परिजन फिर से चौकी पहुंचे। तब पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन हैलट पहुंचे। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजन शव लेकर चौकी पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।


आक्रोशित महिलाओं ने चौकी में घुसकर कुर्सियां, मेज, वाटर कूलर, वायरलेस आदि फेंक दिया। करीब डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed