फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of an elderly resident of Kalpi injured in road accident, police registered a case

मार्ग दुर्घटना में घायल कालपी निवासी वृद्ध की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Death of an elderly resident of Kalpi injured in road accident, police registered a case
कानपुर देहात। अकबरपुर के माती तिराहे पर एक पखवाड़े पूर्व वाहन की टक्कर से घायल कालपी निवासी वृद्ध की रविवार की शाम को मौत हो गई। वृद्ध के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कालपी के तिरही गांव निवासी हरप्रसाद (62) किसी काम से अकबरपुर आए थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर माती तिराहे के पास तीन दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद सुधार होने पर रविवार शाम परिजन उन्हें घर ले जा रहे थे। इधर लौटते समय जैनपुर चौकी क्षेत्र में वृद्ध की फिर से तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इस पर नाती वीर बहादुर व अन्य परिजन रोने लगे। मृतक के पुत्र बाबू लाल की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अकबरपुर कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed