यूपी: बारिश के दौरान गिरी बिजली से युवती की मौत, एक महिला झुलसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के श्रीनगर में रविवार को बारिश के दौरान दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी कैलाश रानी (18) पुत्री प्रह्लाद रविवार को आषाढ़ मास होने के चलते प्राचीन नागा बाबा चबूतरा के स्थान पर परिवार सहित भोजन करने गई थी। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कैलाश रानी खेत की मेड़ में लगे एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।
घर के आंगन में आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत होकर गिर गई महिला
तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से वह मौके पर अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में घटी। जहां की निवासी आभा (30) पत्नी धीरेंद्र सिंह मकान के आंगन में थी। तभी 100 मीटर की दूरी आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत होकर गिर गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही लेखपाल रामनरेश ने जिला अस्पताल पहुंच जांच की और सरकारी लाभ दिलाए जाने का भरोसा दिया।