फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a married woman in her in laws house, mothers side said  in laws used to ask for dowry, murder for no

Banda: ससुराल में विवाहिता की मौत, मायका पक्ष बोला- ससुराली मांगते थे दहेज...पूरी न होने पर हत्या, जांच शुरू

Sun, 02 Jul 2023 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 03:55 PM IST
सार

Banda Crime: पुलिस उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Death of a married woman in her in laws house, mothers side said  in laws used to ask for dowry, murder for no
दहेज हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने से फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। महिला 20 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोरे पुरवा गांव निवासी उर्मिला (22) पत्नी अनिल यादव की शुक्रवार को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति अनिल ने बताया की पत्नी एक साल से बीमार चल रही थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। घटना के दिन शाम को खाना बनाते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

जब तक अस्पताल ले जाता उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतका के भाई राकेश यादव निवासी कबरापुरवा अंश गोडा, थाना भरतपुर, जिला चित्रकूट ने बताया शाम को अनिल के पड़ोसी ने फोन पर मौत की सूचना दी थी, कारण नहीं बताया था। मौके पर पहुंचा तो वह मृत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले में फंदे का है निशान
आरोप है कि बहन के गले में फंदे का निशान था। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे फंदा से लटका कर मार डाला है। बताया कि तीन वर्ष पहले बहन की शादी की थी। अनिल दहेज में बाइक की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करता था। इसकी जानकारी बहन ने कई बार दी।

माफी मांगकर विदा करा ले गया था अनिल
दस माह पहले बहन को बच्चा हुआ था। उसके अगले दिन अनिल ने बहन के पेट में लात मार दी थी। जानकारी होने पर बहन को घर ले आया और इलाज करा रहा था। 20 दिन पहले ही अनिल पिछली बातों को लेकर माफी मांगकर बहन को विदा करा ले गया था।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतका का 11 माह का बेटा है। पुलिस उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed