फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death of a laborer in an accident in hardoi

हरदोई: बाइक सवार ने साइकिल में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Tue, 12 May 2020 10:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 May 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Death of a laborer in an accident in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
पिहानी कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर रविवार देर शाम साइकिल सवार मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत से नाराज परिजनों ने सोमवार दोपहर शव रखकर हरदोई-पिहानी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने 20 मिनट बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी मनोज (27) पुत्र अमर पाल दिल्ली में  मजदूरी करता था। लॉकडाउन में दिल्ली से वापस गांव आ गया था। रविवार को वह मनरेगा का काम करने गया था। देर शाम साइकिल से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन


हरदोई-पिहानी मार्ग पर वह करीमनगर जाने को मुड़ा, तो करीमनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया। शव लेकर गांव जा रहे परिजनों ने बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर हरदोई-पिहानी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल पिहानी एसपी शुक्ला पहुंचे और लोगों को समझाया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के चाचा मनीष की तहरीर पर आजम पुत्र सादिक अली के विरुद्ध लापरवाही और तेजी से बाइक चलाकर टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed