फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of a child by a big medicine pill

दवा की बड़ी गोली ने हलक से छीनी मासूम की जिंदगी

Tue, 27 Dec 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला ब्यूरो
टीम डिजिटल, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
death of a child by a big medicine pill
डेमो
दवा की गोली भी ‌ज‌िंदगी छीन सकती है। महोबा के इमलीपुरा में एक मासूम बच्चे के साथ कुछ एसा ही हुआ। एक पांच साल के मासूम बच्चे ने एक दवा की बड़ी गोली ‌‌न‌िगली तो गोली उसके हलक से ‌‌‌च‌िपक गई। देखते ही देखते उसकी सांसे थम गईं। घटना के बाद गांव मोहल्ले में मातम छा गया है। अचानक एसी घटना से सभी अचंभित हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला इमलीपुरा निवासी राजू सिंह ताला-चाभी बनाने का काम करते हैं। घर पर पत्नी और पांच बेटे विपिन, शिवम, आशीष, बऊवा, लाला थे। तीसरे नंबर का बेटा आशीष (5) रविवार सुबह नाले में गिर गया। सिर पर चोंट आने पर राजू ने उसे कस्बे के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद दवा देकर डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन


घर पर दवा खाते समय गोली बड़ी होने के चलते आशीष के गले में फंस गई। पानी पिलाने और गर्दन में ठोंकने के बाद भी गोली अंदर नहीं गई तो तुरंत उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ज‌िला अस्पताल के चाइल्ड स्पेशल‌िस्ट आरपी ‌म‌िश्रा कहते हैं ‌क‌ि श्वास नली में गोली फंसने से बच्चे की मौत हो गई होगी। आहारनली फ्ले‌‌क्सिबल होती है। छोटे बच्चों को कोई भी बड़ी चीज गटकने नहीं देना चाहिए। संभवत: एसे मामले कम होते हैं। फ‌िर भी प‌र‌िजनों को ‌व‌िशेष ध्यान देना चा‌ह‌िए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed