फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death in Police Custody: MP Devendra Singh Bhole got angry on DM in front of cabinet minister

बलवंत हत्याकांड: कैबिनेट मंत्री के सामने डीएम पर भड़के सांसद, बोले- बेईमान है आपका अफसर

Sat, 17 Dec 2022 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Dec 2022 09:54 PM IST
सार

व्यापारी बलवंत की हत्या के मामले में सांसद की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के सामने डीएम नेहा जैन से कहा कि आपका अफसर बेइमान है।

विज्ञापन
Death in Police Custody: MP Devendra Singh Bhole got angry on DM in front of cabinet minister
एसडीएम पर भड़के सांसद देवेंद्र सिंह भोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रनियां थाने में हुई व्यापारी बलवंत की हत्या के मामले में शनिवार को लालपुर सरैंया गांव पहुंचे सांसद देवेंद्र सिंह भोले पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा देने की कार्रवाई पूरी न होने पर भड़क गए। सांसद ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के सामने डीएम नेहा जैन से कहा कि आपका अफसर बेईमान है।

विज्ञापन


सांसद की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सांसद कैबिनेट मंत्री, डीएम और अन्य अफसरों के साथ बलवंत के परिवार को सहायता राशि का चेक देने पहुंचे थे। मंत्री के सामने ही सांसद ने डीएम से बलवंत हत्याकांड की मजिस्ट्रेटी जांच अभी तक शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। हर चीज में पैसा चाहिए। डीएम के पीछे खड़े एसडीएम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बहन मुझे बड़ा अफसोस है कि आपके पीछे खड़ा अफसर बेइमान है। इस पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed