फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death in Police Custody: Head constable and constable posted in SOG arrested

बलवंत हत्याकांड: एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल व सिपाही गिरफ्तार, अब तक घटना में तीन पुलिसकर्मी भेजे गए जेल

Sat, 17 Dec 2022 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

बलवंत सिंह की हत्या के मामले में एसओजी में तैनात रहे निलंबित हेड कांस्टेबल व सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। जिले की एसओजी को भंग कर दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी सुनीति ने की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए सिरे से एसओजी का गठन किया जाएगा। इसमें साफ सुथरी छवि के पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Death in Police Custody: Head constable and constable posted in SOG arrested
हेड कांस्टेबल व सिपाही गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां थाने में पुलिस की पिटाई से व्यापारी बलवंत सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को एसओजी में तैनात रहे निलंबित हेड कांस्टेबल व सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को कस्बे से पकड़ने का दावा किया है। रात में ही दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इस मामले में अब तक एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। नामजद चार पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सुनीति ने बताया कि व्यापारी बलवंत की हत्या की विवेचना के दौरान एसओजी में तैनात रहे निलंबित हेड कांस्टेबल दुर्वेश कुमार और सिपाही सोनू यादव का नाम सामने आया।
विज्ञापन


यह दोनों पुलिसकर्मी बलवंत से पूछताछ के लिए तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम के साथ रनियां थाने गए थे। इसके बाद से पुलिस की टीमें लगातार इन दोनों की तलाश में जुटी थीं। शनिवार को रनियां थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रभाकर ने सिपाही शैलेंद्र, दीपक खारी, यदुवीर और संतोष कुमार के साथ कस्बे से ही इन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही कन्नौज की एसआईटी टीम ने रनियां थाने में दोनों से पूछताछ की। इसके बाद इनका मेडिकल कराया गया। वहां से न्यायाधीश के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक शिवली थाने के तत्कालीन निलंबित इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, मैथा चौकी प्रभारी रहे निलंबित दरोगा ज्ञान प्रकाश पांडेय, एसओजी का निलंबित सिपाही महेश गुप्ता व रनियां थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह (निलंबित) व एक डॉक्टर व एक अन्य पुलिस कर्मी गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस की टीमों ने इनकी तलाश में जालौन, बांदा, कानपुर नगर और प्रयागराज में कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन आरोपी अपने और रिश्तेदारों के घरों पर नहीं मिले। एसपी का कहना है कि जल्द ही फरार हत्यारोपी पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एक और सिपाही के पकड़े जाने की चर्चा
बलवंत हत्याकांड में आरोपी सिपाही महेश गुप्ता के भी पकड़े जाने की चर्चा दिनभर चलती रही। हालांकि रात तक महेश की पकड़ने जाने की पुष्टि किसी पुलिस अफसर ने नहीं की।

भंग की गई एसओजी
व्यापारी की हत्या के बाद जिले की एसओजी को भंग कर दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी सुनीति ने की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए सिरे से एसओजी का गठन किया जाएगा। इसमें साफ सुथरी छवि के पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed