{"_id":"58202b0b4f1c1bf37eb37ea4","slug":"death-during-electric-repairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत को दी दावत, घर की तार सही कर रहा था और फिर... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत को दी दावत, घर की तार सही कर रहा था और फिर...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में एक युवक हाइटेंशन तार का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। झुलसी हालत में युवक को फौरन अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफ्तीश कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर में नारायणपुर थानाक्षेत्र के धात कस्बे का रहने वाला कल्लू पासवान(20) पुत्र पंचू पासवान सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास अपने घर की बिजली की तार सही कर रहा था। तभी अचानक तार कहीं बीच में उलझ गया। उसने जैसे ही तार को झटका मारा, वह सीधे ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को छू गया। इसके बाद एक तेज धमाका हुआ।
मोहल्ले के लोग जमा हो गए। देखा तो कल्लू बुरी तरह झुलसा हुआ जमीन पर पड़ा छटपटा रहा था। लोगों ने फटाफट उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जरा सी चूक कल्लू की मौत का कारण बन बैठी।
विज्ञापन
घटना का जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मामले के संबंध में पूछताछ जारी है।