फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deaf and mute woman returning from Kumbh with her child got separated from her family

Kanpur News: कुंभ से लौट रही मूकबधिर महिला बच्चे संग परिजनों से बिछड़ी

Sat, 15 Feb 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Deaf and mute woman returning from Kumbh with her child got separated from her family
कानपुर। कुंभ स्नान कर लौट रही मूकबधिर महिला बच्चे के साथ शुक्रवार को भीड़ के चलते परिजनों से बिछड़ गई। लिखने-पढ़ने में असमर्थ महिला परिजनों और घर के बारे में कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन

जूही पुलिस ने शुक्रवार शाम उसे महिला आश्रम भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि एक महिला ऑटो स्टैंड पर बैठी है। उसकी गोद में छोटा बच्चा भी है। पुलिस को माैके पर भेजा गया। पता चला कि वह सुनने और बोलने में असमर्थ है।
विज्ञापन

लिखना-पढ़ना भी नहीं जानती। इशारों में समझाया कि परिजनों के साथ कुंभ स्नान करने गई थी। लौटने के दाैरान घर वाले बिछड़ गए। उनको ढूंढते-ढूंढते वह यहां तक आ गई है। वह कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी नहीं दे सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों का पता लगाने के लिए महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed