{"_id":"670e27eadea4d18b480bf8f0","slug":"deaf-and-mute-minor-was-raped-by-her-neighbour-in-kanpur-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मूक बधिर नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर की हैवानियत, भतीजी की ऐसी हालत देख सिहर उठा चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मूक बधिर नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर की हैवानियत, भतीजी की ऐसी हालत देख सिहर उठा चाचा
Tue, 15 Oct 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:59 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में मूक बधिर नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया गया। आरोप पड़ोसी पर लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। जूही में 13 साल की मूक बधिर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पड़ोसी ने दरिंदगी की। नाबालिग ने परिजनों और पुलिस को आपबीती बताई।
इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परमपुरवा निवासी पकौड़े बेचने वाले ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 साल की मूक बधिर भतीजी उसके साथ ही रहती है।
रोजाना की तरह सोमवार को वह पत्नी के साथ ठेला लेकर घर से निकल गया था। आरोप है कि इस बीच भतीजी को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ताज बाबू घर में घुसा और बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मनमानी कर डाली।
विज्ञापन
पड़ोसियों को शक हुआ तो दरवाजा खटखटाया। इस बीच आरोपी युवक धमकी देता हुआ भाग निकला। लोगों की सूचना पर वह पत्नी के साथ घर पहुंचा तो भतीजी की हालत देखकर सिहर गया।

इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को पीड़िता ने इशारों से पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के कलमबंद बयान होने हैं। इसके लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।