{"_id":"6998c450e4143b593e070167","slug":"deadly-potholes-on-the-approach-to-the-bridge-on-the-mirzapur-lakhotiya-road-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138723-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिर्जापुर-लखोटिया मार्ग के पुल की एप्रोच पर जानलेवा गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिर्जापुर-लखोटिया मार्ग के पुल की एप्रोच पर जानलेवा गड्ढे
Sat, 21 Feb 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। मिर्जापुर-लखोटिया मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। यहां पांडू नदी पर बने पुल की एप्रोच(पहुंच मार्ग) के दोनों तरफ कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। एक हिस्से पर पुल व सड़क के हिस्से की बीच सरिया दिखाई देने लगी है। इतना ही नहीं, सड़क पर कई जगह दो-दो फीट गहरे गड्ढे हैं। इससे आवागमन अत्यंत जोखिम भरा हो गया है।
पाडू नदी पर बना पुल और मिर्जापुर लखोटिया मार्ग क्षेत्र के करीब 11 गांवों को जोड़ता है। यह सड़क करीब काफी समय पहले बनी थी। अब यह जर्जर हालत में है। इतना ही नहीं पुल के पास की स्थिति सबसे खराब है। पुल के शुरुआत में ही सड़क में सरिया निकल आए हैं और पूरी रोड अंदर धंस गई है। आए दिन आवागमन के दौरान बाइक सवार इन गड्ढों की वजह से गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के 11 गांवों को जोड़ता है और रसूलाबाद, बिल्हौर तथा कानपुर-बिषधन मार्ग तक पहुंचने का यही प्रमुख रास्ता है। ग्रामीणों ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना उनके क्षेत्र में केवल कागजों तक सीमित है। यदि अभियान प्रभावी होता तो करीब दो वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग की मरम्मत अवश्य हो चुकी होती। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
.................
सिर्फ चेतावनी का बोर्ड, सुधार पर ध्यान नहीं
मिर्जापुर-लखोटिया के पास पांडू नदी पर पुल के पहले गड्ढे होने की वजह से यहां अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से सूचना बोर्ड लगाया गया है। इसमें लिखा गया है कि आगे पुल क्षतिग्रस्त है, कृपया धीरे से पार करें। बोर्ड को देखने से लगता है कि यह सूचना काफी समय पहले लगाई गई, क्यों कि बोर्ड भी जर्जर है। मगर सवाल यह है कि इसके बाद भी आज तक इसके सुधार पर ध्यान नहीं दिया गया।
...............
समस्या के बारे में बताने के बाद भी सुधार नहीं
सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और गड्ढों की वजह से कई छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। - सुरेश कुमार, लखोटिया
............
चार पहिया वाहनों का गुजरना लगभग असंभव हो गया है। पुल के पास सड़क नीचे से खोखली हो चुकी है और कभी भी धंस सकती है, इससे बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं स्थानीय लोग तो सड़क के गड्ढों से वाकिफ हैं, क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले बाहरी लोग आए दिन इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत की जाए। - वहीदा, लखोटिया
..............
बयान
- मिर्जापुर लखोटिया पर गड्ढे हैं। इसकी जानकारी है, विभाग स्तर पर कार्य कराए जाने की पहल हो रही है। पुल के एप्रोच के पास गड्ढे बड़े हैं। पुल यदि विभाग को हैंडओवर हो गया तो इसका काम विभाग कराएगा। इसकी जानकारी करके ही कुछ कहा जा सकता है। - विमलेश मिश्रा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
.................
इन गांवों का होता आवागमन
मिर्जापुर लखोटिया, गड़रियन पुरवा, कोला, बन्दरहा, पछयनपुरवा, धौकल पुरवा, बखोठिया, गंगूपुरवा, सोनपुरवा, डिब्बा पुरवा।