फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   deadly attack on United Teachers Association coordinator

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज का अंजाम 'हमला', यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक की हालत गंभीर

Wed, 26 Dec 2018 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 26 Dec 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
deadly attack on United Teachers Association coordinator
जानलेवा हमले में घायल यूटा के प्रदेश संयोजक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश संयोजक पर मंगलवार रात तीन बदमाशों ने लाठी-डंडे व हॉकी से जानलेवा हमला कर दिया। चीख सुनकर लोगों के पथराव करने पर आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की खुन्नस में हमला होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विक्रांत पटैरिया (42) यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक हैं। रात करीब दस बजे वह अपने मित्र अखिलेश उपाध्याय से मिलकर घर लौट रहे थे। तभी चरखारी बाईपास मार्ग पर चाय-पान की गुमटी के पास पहले से घात लगाए खड़े तीन लोगों ने लाठी-डंडे व हॉकी से उनपर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ चला रहे अभियान

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। तब लोगों ने आरोपियों पर पथराव करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज चेक कराई जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यूटा पदाधिकारी प्रदेश में अभियान चलाकर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल पहुंचा रहे हैं। विक्रांत पटैरिया महोबा में बीएसए समेत आधा दर्जन अधिकारियों को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम से रंगे हाथों पकड़वा चुके हैं। इससे तमाम अधिकारी और कर्मचारी खुन्नस मानते हैैं। 

पहले भी हो चुका हमला 
एक माह पहले तीन लोगों ने इलाहाबाद बैंक के पास उनपर हमला किया था, जिसमें में वह बाल-बाल बच गए थे। लेकिन आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed