फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deadly attack after entering the house, one arrested, three absconding

Kanpur News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack after entering the house, one arrested, three absconding
चकरनगर। थाना क्षेत्र के सगरा गांव में मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे वारदात हुई, जब एक नामजद सहित तीन अज्ञात व्यक्ति एक महिला के घर में घुस आए। शोर सुनकर परिजन जाग गए और एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता रामपोथी पत्नी स्व. जगत सिंह निवासी सगरा ने बुधवार सुबह थाने में दी गई तहरीर में बताया कि चार लोग घर में जबरन घुसे, जिसमें एक आरोपी कपिल यादव निवासी सगरा को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान कपिल यादव ने मारपीट भी की। पीड़िता ने तुरंत 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर कपिल यादव व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 170 बीएनएस के तहत एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed