फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body was thrown in the field after killing a young man, the family said went to see the film with friends

Kanpur: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, परिजन बोले- दोस्तों संग गया था फिल्म देखने, फोन आ रहा था स्विच ऑफ

Wed, 16 Aug 2023 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

Kanpur Murder: एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dead body was thrown in the field after killing a young man, the family said went to see the film with friends
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। वहीं, मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मर्दनपुर मेहरबान सिंह का पुरवा में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तात्याटोपे नगर दरोगा चौराहे के पास रहने वाली सरस्वती देवी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अनिल उर्फ साहिल (26) के रूप में की। परिजनों की हालत रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम को साहिल दोस्तों के साथ फिल्म देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद देर शाम के एक अंजान नंबर से फोन करके साहिल ने पत्नी से कहा कि अभी घर आएगा, तो दवा दिलाने ले चलेगा। देर शाम घर नहीं लौटने पर पत्नी ने फोन किया, तो स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर की जाएगी अग्रिम कार्रवाई
दोस्तों और नजदीकियों के यहां खंगाला, लेकिन साहिल का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोगों ने गुजैनी थाने पर भी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने सुबह तक देख लेने की बात कही थी। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed