फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body thrown in toilet after killing innocent missing for three days in Kanpur

Kanpur: मासूम की हत्या कर शव शौचालय में फेंका, तीन दिन से लापता था मासूम, बवाल की आशंका के चलते फोर्स तैनात

Fri, 14 Oct 2022 11:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Oct 2022 11:18 PM IST
सार

बादशाही नाका क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास तीन दिन से लापता मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नव निर्माणाधीन थाने की बिल्डिंग के पीछे महिला सुलभ शौचालय में शव मिला है।

विज्ञापन
Dead body thrown in toilet after killing innocent missing for three days in Kanpur
बादशाही नाका सब्जी मंडी स्थित शौचालय में मिला पांच वर्षीय बच्चे विराट का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी से चार दिन पहले लापता हुए मासूम की हत्या कर शव नव निर्माणाधीन थाने के पीछे स्थित महिला शौचालय में फेंक दिया गया। शुक्रवार देर शाम मासूम का शव मिलने पर परिजनों ने इलाकाई लोगों संग मिलकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

बवाल की आशंका के चलते भारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। मूलरूप से बिल्हौर निवासी भीम सोनकर उर्फ टीटू पत्नी ममता बच्चे रूमी, काका, कृष्णा, लोको व विराट सोनकर (07) के साथ बादशाही नाका सब्जी मंडी में रहते हैं।
विज्ञापन

टीटू सब्जी के थोक विक्रेता हैं, जो किसानों से सब्जी खरीदकर थोक व फुटकर में बेचते हैं। टीटू ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात करीब साढे़ आठ बजे उनका छोटा बेटा विराट घर के बाहर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने बादशाही नाका में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात घर के पास स्थित बंद महिला सुलभ शौचालय से बदबू आने से लोगों ने सुलभ शौचालय के केयर टेकर से दरवाजा खोलने का कहा। दरवाजा खोलने पर कंबल में लिपटा विराट का शव मिला। मासूम का शव मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम और भारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल शुरू की।

प्राथमिक  जांच में पता चला कि मासूम का गर्दन टूटा और एक हाथ जला हुआ था। इससे  नाराज परिजनों और इलाकाई लोगों ने विराट की हत्या कर शव फेंकने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल केयर टेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बवाल की आशंका के चलते भारी फोर्स तैनात
घनी आबादी में बवाल की आशंका के चलते पूर्वी जोन की फोर्स तैनात कर दी गई है। पूछताछ में टीटू ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। व्यवसाय के सिलसिले में फुटकर व्यापारियों से कभी कभार नोकझोंक हो जाती थी। इनकी कोई दुश्मनी नहीं है।

अमर सिंह की पार्टी से लड़ा था चुनाव
टीटू ने बताया कि 10 साल पहले वह अमर सिंह की पार्टी से बिल्हौर से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह हार गए थे। वह काफी सालों से शहर में ही रहकर व्यापार करते हैं। उनकी कोई राजनीतिक दुश्मनी भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed